Advertisement
बारिश की वजह से पांचवां टी20 रद्द, भारत ने सीरीज 2-1 से जीती

इस जीत के साथ ही बतौर कप्तान टी20 सीरीज न गंवाने का सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड बरकरार रहा। इससे पहले सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब जीता था, ये टूर्नामेंट भी टी20 फॉर्मेट में खेला गया था।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। अभिषेक ने सीरीज में 163 रन बनाए। अभिषेक लगातार दूसरी सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं। एशिया कप 2025 में भी वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।
मैच की समाप्ति के साथ ही भारत का 3 वनडे और 5 टी20 मैचों का लंबा दौरा समाप्त हो गया। भारतीय टीम के इस दौरे की शुरुआत 19 नवंबर को पहले वनडे से हुई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


