Advertisement
वेस्ट ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए पांचवें और छठे राउंड के मुकाबले

छठे राउंड के पहले दस मुकाबलों में अहमदाबाद यूनिवर्सिटी ने गोवा यूनिवर्सिटी को 2½-1½ से हराया। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी ने भारती विद्यापीठ को 4-0 से और सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी ने जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी को 3-1 से पराजित किया। मुंबई यूनिवर्सिटी ने आरटीएम नागपुर को 3-1 से हराया, जबकि महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा और शिवाजी यूनिवर्सिटी का मुकाबला 2-2 से बराबर रहा।
संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी ने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी को 3½-½ से हराया। गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। राजस्थान यूनिवर्सिटी ने सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी को 3-1 से, कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी को 3-1 से और एसएनडीटी महिला यूनिवर्सिटी ने स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी को 3-1 से पराजित किया।
प्रतियोगिता के सभी राउंड में खेल का निष्पक्ष और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए एआईयू के पर्यवेक्षक डॉ. सत्यवान हरमालकर प्लेइंग हॉल में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा की विभिन्न यूनिवर्सिटी की महिला शतरंज टीमें भाग ले रही हैं।इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. महेश सिंह, डॉ. इकराम कुरैशी, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. जगबीर सिंह और पीआरओ डॉ. रामनिवास सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झुंझुनूं
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


