Advertisement
फरो आइलैंड्स को 3-1 से हराकर क्रोएशिया ने विश्व कप में बनाई जगह

यहां से क्रोएशिया ने मिडफील्ड में खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। मुकाबले के 57वें मिनट जोसिप स्टैनिसिक ने दाईं ओर से आगे बढ़कर पेटार मूसा को एक शानदार पास दिया। मूसा ने चतुराई से गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और गोलकीपर के ऊपर से शॉट लगाया। इसी के साथ क्रोएशिया ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। यह साल 2023 के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था।
दूसरे हाफ के बीच में ही उस वक्त मैच का निर्णायक मोड़ आ गया, जब इवान पेरिसिक ने बाईं ओर से एक कर्लिंग क्रॉस दिया, जिसे निकोला व्लासिक ने एक नियंत्रित साइड-फुट फिनिश के साथ गोलपोस्ट के अंदर पहुंचाया और 3-1 से जीत सुनिश्चित की।
इस जीत के साथ क्रोएशिया ग्रुप एल में शीर्ष पर पहुंच गया है। टीम के पास एक मैच शेष है। फरो आइलैंड्स अपने सभी 8 मैच खेल चुका है। यह टीम दौड़ से बाहर है।
ग्रुप एल के दूसरे मैच में, मोंटेनेग्रो ने जिब्राल्टर को 2-1 से शिकस्त दी। शुरुआत में पिछड़ने के बाद आखिरी पेनाल्टी को गोल में बदलकर टीम ने जीत दर्ज की। जर्मनी ने निक वोल्टेमाडे के दो गोल की मदद से लक्जमबर्ग को 2-0 से हराकर ग्रुप ए में सीधे क्वालीफिकेशन की ओर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


