Chris Gayle have smashed highest century in IPL, see top-5 batsman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:21 am
Location
Advertisement

गेल के नाम हैं IPL में सर्वाधिक सैकड़े, जानें इन 4 ने कितने जड़े

khaskhabar.com : रविवार, 05 मई 2019 4:55 PM (IST)
गेल के नाम हैं IPL में सर्वाधिक सैकड़े, जानें इन 4 ने कितने जड़े
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सुपरस्टार माने जाते हैं। गेल के खाते में इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 6 शतकों का रिकॉर्ड है। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे गेल आईपीएल-12 में सिर्फ एक रन से शतक चूक गए थे।

वे 13 अप्रैल को मोहाली में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 99 रन पर नाबाद लौटे। गेल के कुल 125 आईपीएल मैच में 4456 रन हो गए हैं। उनका औसत 41.25 व स्ट्राइक रेट 151.51 है। गेल ने 6 शतक के साथ 28 अर्धशतक भी जमाए हैं। उनका टॉप स्कोर नाबाद 175 रन है।

वे बेंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स टीमों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 39 वर्षीय गेल 30 मई से शुरू होने जा रहे वनडे विश्व कप में गेंदबाजों के छक्के छुड़ा सकते हैं।

अब हम देखेंगे आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले 4 और बल्लेबाजों का रिकॉर्ड :-



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement