Advertisement
जन्मतिथि विशेष: जैवलिन में अजीत सिंह यादव और क्रिकेट में फिरोज पालिया ने देश का नाम रोशन किया

भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है। करोड़ों युवा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहते हैं। कुछ को मौका मिलता है, कुछ कम मिलता है, कुछ बिल्कुल नहीं मिलता। फिरोज एडुल्जी पालिया, जिन्हें फिरोज पालिया भी कहा जाता है जो भारतीय टीम की तरफ से 2 टेस्ट खेलने का मौका मिला था। 5 सितंबर 1910 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। पालिया ने भारत के लिए दो टेस्ट खेले (पहला टेस्ट 1932 और दूसरा 1936) और दोनों ही टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने लॉर्ड्स में खेला। इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला।
बाएं हाथ से बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी करने वाले पालिया का घरेलू करियर लंबा रहा। बंगाल, मद्रास, मुंबई और मैसूर के लिए उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेला। 100 प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 4,536 रन और 208 विकेट दर्ज हैं।
पालिया का निधन 9 सितंबर 1981 को बेंगलुरु में 71 वर्ष की उम्र में हो गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


