Advertisement
अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब, फाइनल में कियान शी को हराया

गुवाहाटी की रहने वाली 26 वर्षीय खिलाड़ी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने पहले क्वालीफायर में रिरीना हिरामोतो और फिर किम मिन जी को सीधे गेम में हराया, और क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त हिना अकेची को 20-22, 21-15, 21-19 से मात दी। अश्मिता इस साल सुपर 300 खिताब जीतने वाली देविका सिहाग और तन्वी शर्मा के बाद तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। कुल मिलाकर, कोरिया मास्टर्स फाइनल में जीत के साथ वह इस साल सिंगल्स बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बनी हैं; उनसे पहले तन्वी ने ताइपे ओपन, पीवी सिंधु ने जापान ओपन और देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स का खिताब जीता है।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस साल बीडब्ल्यूएफ खिताब जीता है। उन्होंने मई में सिंगापुर बैडमिंटन ओपन में पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ, अश्मिता पहली बार रैंकिंग में टॉप 40 में जगह बनाएंगी। मई में तीन महीने तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद वापसी करते हुए बीडब्ल्यूएफ टूर में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। अनिवार्य ब्रेक के बाद अपने पहले दो टूर्नामेंट - चाइना मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स - में उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


