youth tractor crushed death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 10:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP : बहन की शादी का सामान लेकर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

khaskhabar.com: शनिवार, 09 फ़रवरी 2019 5:03 PM (IST)
UP : बहन की शादी का सामान लेकर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर पटना पक्षी विहार के पास स्थित बंबा पर बहन की शादी के लिए सामान लेकर अपने गांव मोखर जा रहे मोटरसाइकिल सवार 21 वर्षीय मुकेश को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद डाला। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जलेसर ने बताया कि थाना जलेसर क्षेत्र के ग्राम समोखर निवासी फतेह सिंह की बेटी ज्योति की आज (शनिवार) को शादी है। अपनी बहन की शादी का सामान लेने के लिए उसका भाई मुकेश (21) शुक्रवार रात मोटरसाईकिल से बाजार गया था। उन्होंने कहा कि देर रात वह सामान लेकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में जैसे ही वह जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर पटना पक्षी विहार के पास स्थित बंबे के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement