Youth Congress protests against Rahul Gandhi being prevented from speaking in Parliament, BJP office gheraoed under the leadership of Nishit Kataria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Feb 16, 2026 1:48 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोके जाने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, निशित कटारिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय का घेराव

khaskhabar.com: बुधवार, 04 फ़रवरी 2026 5:03 PM (IST)
राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोके जाने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, निशित कटारिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय का घेराव
गुरुग्राम। हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को भाजपा कार्यालय ‘गुरु कमल’ के बाहर विशाल प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन का उद्देश्य केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने के खिलाफ आवाज बुलंद करना था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की किताब और गलवान घाटी से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा से राहुल गांधी को रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सरकार की जवाबदेही से बचने की कोशिश है। उन्होंने सवाल उठाया कि गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों की शहादत से जुड़े तथ्यों पर देश को सच्चाई जानने का अधिकार है, लेकिन सरकार लगातार चुप्पी साधे हुए है। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान गलवान घाटी में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से स्पष्ट और जवाबदेह रुख अपनाने की मांग की गई।
प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा और सैनिकों के सम्मान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गंभीर नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि जनरल नरवणे की पुस्तक से जुड़े सवालों पर रोक लगाना और संसद में चर्चा से बचना सरकार की कमजोर मानसिकता को दर्शाता है। युवा कांग्रेस लोकतंत्र और देशहित की रक्षा के लिए अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन यहीं समाप्त नहीं होगा। आगामी 17 फरवरी को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कार्यालय, पंचकूला का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में युवाओं से जुड़े मुद्दों तथा भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष गुरुग्राम शहरी अभिषेक यादव, जिलाध्यक्ष मेवात मोबीन खान, इमरत उल्लावास, हारिस बिसरु, मोहित तंवर, सुनील कटारिया, विक्रम कटारिया और सहदेव सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement