युवा कांग्रेस के लोगों को आने वाले समय में युवाओं की सोच को समायोजित करना पड़ेगा: सीएम सुक्खू

महाराष्ट्र की मतदाता सूची पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री सुक्खू ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची में विसंगतियों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "अगर चुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में नए मतदाता जोड़े गए हैं, तो इसके पीछे कारणों की गहराई से जांच होनी चाहिए। महाराष्ट्र की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि आखिर मतदाता सूची में इतने बदलाव क्यों किए गए?"
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इस मामले की गहन जांच करने की मांग की।
कांग्रेस का जनाधार मजबूत करने पर जोर
सुक्खू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करें और युवाओं की भागीदारी बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और पार्टी को उनकी आकांक्षाओं को समझना होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
शिमला
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
