Advertisement
कार की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहा था 40 किलो डोडा चूरा, युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को गश्त के दौरान आकोला चौराहे के पास एक संदिग्ध सफेद रंग की स्वीफ्ट कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी में दो काले प्लास्टिक के कट्टे मिले। जांच करने पर दोनों कट्टों में डोडा चूरा भरा मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 40 किलो 385 ग्राम डोडा चूरा पाया गया।
पुलिस ने मौके से राधेश्याम पुत्र रामाराम सरगरा (34), निवासी मेघवालों का बास, बीसलपुर, थाना डांगियावास, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास मादक पदार्थ के परिवहन संबंधी कोई लाइसेंस अथवा परमिट नहीं मिला। पुलिस ने डोडा चूरा एवं स्वीफ्ट कार जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 172/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में सदर थाना पुलिस एवं डीएसटी की टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


