Advertisement
राजसमंद में दिनदहाड़े चौराहे पर तलवार से युवक की निर्मम हत्या : स्कॉर्पियो में आए 6 बदमाश, दोस्त के पिता को धमकी—तेरे बेटे को भी निपटा देंगे

अस्पताल में किया मृत घोषित
हमले के बाद लहूलुहान हालत में हिम्मत सिंह को नाथद्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल लक्ष्मण सिंह का इलाज जारी है।
दोस्त के पिता को पीटा, दी धमकी
वारदात के बाद बदमाशों ने लक्ष्मण सिंह के पिता मोहन सिंह के साथ भी मारपीट की। मोहन सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर बैठे होने के दौरान बदमाशों ने उन्हें धमकाया—“एक को निपटा कर आए हैं, तेरे बेटे को भी निपटा देंगे।” इसके बाद उनके साथ लाठियों और मुक्कों से मारपीट की गई।
पुरानी रंजिश की आशंका
खमनोर थाना इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि हमलावर केलवाड़ा थाना क्षेत्र के पासून गांव के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को वारदात की वजह माना जा रहा है। मृतक के परिजनों ने नाथू सिंह, हमेर सिंह, कालू सिंह, किशन सिंह, हिम्मत सिंह और प्रकाश सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने देर शाम सभी छह आरोपियों को डिटेन कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले
घटना की सूचना मिलते ही खमनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजसमंद एएसपी महेंद्र पारीक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
राजसमन्द
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




