young comedians Siddharth Sagar laugh the Hapur dwellers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:20 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने हापुड़ वासियों को खूब हंसाया

khaskhabar.com: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 6:56 PM (IST)
युवा कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने हापुड़ वासियों को खूब हंसाया
हापुड़। कॉमेडी में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले युवा कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर आज हापुड़ के एक कॉलेज में पहुंचे। उन्हें देखने सैकड़ों लोग पहुंचे। वहां सिद्धार्थ ने कॉमेडी कर सबकाे खूब हंसाया। कॉमेडियन सिद्धार्थ ने बहुत कम उम्र में कॉमेडी में अपना नाम कमाया और अपनी कॉमेडी से लोगों में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। कॉलेज में सिद्धार्थ ने मीडिया से रूबरू होते हुए स्वामी ओम के बारे में कहा कि ऐसे संतों से आज परिजन अपने बच्चों को से दूर रखते हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि संत एक महापुरुष है हमारी संस्कृति के। जो सत्य है वो सत्य है। इतना ही नहीं सिद्धार्थ ने इशारों ही इशारों में स्वामी ओम पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं ऐसे पाखंडियो का खण्डन करता हूं।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement