Advertisement
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कल्पवृक्ष के सानिध्य में योगाभ्यास

उल्लेखनीय है कि इसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।
अपने प्रस्ताव में, यूएनजीए ने समर्थन किया कि- योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन बनाने के अलावा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। योग अभ्यास के लाभों के बारे में जानकारी का व्यापक प्रसार विश्व की आबादी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा। इसने समग्र स्वास्थ्य क्रांति के युग को जन्म दिया जिसमें इलाज के बजाय रोकथाम पर अधिक ध्यान दिया गया।
महिला पतंजलि योग समिति की जिला संयोजिका और माही वीरा केंद्र की अध्यक्ष भुवनेश्वरी मालोत के नेतृत्व में- अलपा भावसार, अर्चना दोसी, बीना शाह, उषा वैष्णव, कल्पना वैष्णव, माही वीरा केंद्र से सुधा तलवाडिया, दर्शिका दोसी, मंगला चौबीसा, ऋषि कन्या व्यास, रमिला गामोठ, भावना द्विवेदी, पूनम सोतानी और सत्यनारायण सुहालका, अरुण व्यास, पंकज मालोत, शरद मालोत ने योगाभ्यास किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


