Yamuna Mission engaged in converting years of accumulated dirt into greenery in Govardhan foothills-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:06 pm
Location
Advertisement

गोवर्धन तलहटी में वर्षों से जमी गंदगी को हरियाली में बदलने में जुटी यमुना मिशन

khaskhabar.com : सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 2:47 PM (IST)
गोवर्धन तलहटी में वर्षों से जमी गंदगी को हरियाली में बदलने में जुटी यमुना मिशन
गोवर्धन। ब्रज के पौराणिक स्वरूप को लौटाने में जुटी सामाजिक संस्था यमुना मिशन एक बार फिर गोवर्धन तलहटी से वर्षों से जमी गंदगी को साफ करने में जुटी है।
गोवर्धन परिक्रमा के गांव अन्यौर में कच्ची परिक्रमा में वर्षो से जमे कूड़े के ढेरो को संस्था अपने खर्चे पर उठा रही है। यमुना मिशन इस गंदगी के ढेर को हरियाली में बदलने में प्रयुक्त करेगी।
बता दें कि परिक्रमा मार्ग के गांव अन्यौर में गिरिराज पर्वत किनारे स्थानीय ग्रामीणों ने गांव की गंदगी एकत्रित कर बड़े बड़े कूड़े के ढेर बना दिए थे। विगत कई वर्षों से ग्रामीणों की फरियाद के बाद भी स्थानीय प्रशासन इन गंदगी के ढेरो को नहीं हटवा पा रहा था। इस पर ग्रामीणों ने स्वयं सेवी संस्था यमुना मिशन के कार्यकर्ता दाऊ दयाल शर्मा को अवगत कराते हुए उक्त गंदगी के ढेरो को हटवाने का आह्वान किया। दाऊ दयाल शर्मा ने बताया की उन्होंने यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल को अवगत कराया तो उन्होंने उक्त गंदगी को तुरंत हटवा कर हरियाली ब्रक्षारोपण में उपयोग करने का निर्देश दिया। दाऊ दयाल ने बताया की विगत तीन दिन से जे सी बी मशीन व ट्रैक्टरों की मदद से उक्त कूड़े के ढेर को हटवा कर मिशन परिक्रम में स्थित अपनी जमीन पर डलवा रहा है। करीब 500 ट्रॉली गंदगी अभी तक हटवा दी गई है। उक्त गंदगी को जमीन पर विछवा कर गाय का गोबर विछा कर उस पर सघन व्रक्षारोपण करेगी। दाऊ दयाल ने बताया की पूर्व में भी हजारों ट्रॉली गंदगी को परिक्रमा मार्ग से उठवा कर मिशन अपनी जमीन में डलवा कर उन पर वृक्ष लगवा कर उसका सदुपयोग कर चुका है। इससे पूर्व मथुरा में वृदावन के अक्रूर घाट तक यमुना किनारे पड़े डंपिंग ढेरो को समतल करवा कर उस पर गाय का गोबर विछ्वा कर उस पर सघन वृक्ष रोप चुकी है। ये स्थान आज रमणीक स्थल बन गया है। गिरीराज परिक्रमा की सफाई का कार्य अभी जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement