would be married of Bollywood actor this week, will include film stars-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 10:48 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस सप्ताह उदयपुर में होगी इस एक्टर की शादी, लगेगा सितारों का जमावड़ा

khaskhabar.com: रविवार, 05 फ़रवरी 2017 12:01 PM (IST)
इस सप्ताह उदयपुर में होगी इस एक्टर की शादी, लगेगा सितारों का जमावड़ा
उदयपुर। शहर में इसी सप्ताह एक बॉलीवुड एक्टर की शादी की शहनाई गूंजेगी। इसके लिए एक होटल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश 9 फरवरी को उदयपुर में मुंबई निवासी रुक्मणि सहाय के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। उदयपुर के होटल रेडिसन ब्लू में नील की शादी होगी। शादी के लिए नील और रुक्मिनी के परिवार उदयपुर आएंगे। इनके अलावा बच्चन, कपूर, सलमान खान, रितिक रोशन, जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ सहित बॉलीवुड के कई सितारों के शादी में शरीक होने की उम्मीद की जा रही है। 254 कमरों के साथ बुक किया पूरा होटल
7 से 9 फरवरी तक होने वाले नील की शादी कार्यक्रम के लिए होटल के 245 कमरों सहित पूरा होटल बुक कर दिया गया है। नील ने अक्टूबर में एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी मुंबई की रुक्मिनी सहाय से सगाई की थी।

मंदिर में शादी करना चाहते थे नील

नील हाल ही अरेंज मैरिज करने वाले दूसरे सितारे होंगे। इससे पूर्व शाहिद कपूर ने मीरा से अरेंज मैरिज की थी। नील के करीबियों का कहना है कि नील एक मंदिर में साधारण शादी करना चाहते थे, मगर घरवालों के जोर देने पर वे उदयपुर में डेस्टिनेशन वैडिंग के लिए राजी हुए। वहीं नील शादी समारोह के दौरान हाथी के बजाय विंटेज कारों के काफिले शादी में शामिल होंगे। शादी के बाद नील अपने दोस्तों को 17 फरवरी को मुंबई की होटल जेडब्ल्यू मेरिऑट में रिसेप्शन देंगे।

[@ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement