Advertisement
जन्मदिन पर गृहमंत्री विज को प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का 70वां जन्मदिन बुधवार को उत्सव की तरह अम्बाला छावनी में मनाया गया। शास्त्री कालोनी आवास पर प्रदेशभर से हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों का तांता लगा रहा। तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। आमजन, कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सुबह से ही मंत्री विज के आवास पर शुभकामनाएं देने पहुंचने लगे थे। विज के आवास पर गुलदस्तों के अम्बार मंत्री लग गए। गृहमंत्री अनिल विज जिंदाबाद, भाई अनिल विज जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।
गृहमंत्री अनिल विज को विभिन्न मंत्रियों, विधायकों, सेलीब्रिटी, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न लोगों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री विज के जन्मदिन पर हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए उनके चाहने वालों ने उनको समर्पित कई गीत भी गाए। उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई लोगों ने उस पर आधारित गीत भी पढ़े। रात तक मंत्री विज के आवास पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने उनके दीर्घायु होने की मनोकामना की।
बाजारों, कॉलोनियों और मंदिरों में लगे भंडारेः
गृहमंत्री विज के जन्मदिन पर विभिन्न बाजारों, मंदिरों और अन्य स्थानों पर भंडारे लगाए गए। इनमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय, सुभाष पार्क पर रेहड़ी फडी मार्केट एसोसिएशन, लालकुर्ती में कार्यकर्ताओं ने, दाल बाजार में जैन सभा द्वारा, हनुमान मार्केट में बाजार एसोसिएशन ने लड्डू बांटे। भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान, अजय पराशर, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, सुरेंद्र तिवारी, राम बाबू यादव, श्याम सुंदर अरोड़ा, अनिल कौशल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह रोटी बैंक अम्बाला द्वारा सिविल अस्पताल में भंडारे का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अंबाला
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features