Workers are the strength of BJP, it will win and it will also win: Dr. Satish Poonia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 13, 2026 10:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्यकर्ता भाजपा की ताकत, ठानेगा भी और जीतेगा भी : डा. सतीश पूनिया

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जुलाई 2024 10:38 PM (IST)
कार्यकर्ता भाजपा की ताकत, ठानेगा भी और जीतेगा भी : डा. सतीश पूनिया
महेंद्रगढ़। पाली में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन के बाद प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक में हरियाणा भाजपा के प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के कार्य एवं समर्पण की खूब प्रशंसा की। डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत है, वह भाजपा की जीत का अग्रसर रहा है और इस बार भी कार्यकर्ता ने ठान लिया है कि तीसरी बार भी राज्य में भाजपा की सरकार बनवाकर ही चैन से बैठेगा। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा जैसा अनुशासन किसी अन्य दल में नहीं है और न ही भाजपा जैसा अनुशासित कार्यकर्ता किसी पार्टी के पास है, इसलिए इसी अनुशासन के दम पर भाजपा हरियाणा में फिर एक बार सरकार बनाएगी।
उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि अगले तीन माह दिन रात मेहनत करनी है और हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार ही हमारा लक्ष्य है। डा. पूनिया ने दावा किया कि हम इसमें शत-प्रतिशत कामयाब होंगे, क्योंकि प्रदेश की जनता का विश्वास हमारे साथ है।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने भी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बड़ौली ने कहा कि हमें निश्चित किए हुए संगठनात्मक कार्य जल्दी से जल्दी पूरे करने हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कितना भी झूठ फैलाए, जनता उसके बहकावे में नहीं आएगी। भाजपा सरकार ने दस सालों में शानदार विकास के कार्य किए हैं। हमें इन्हीं कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना है। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से जिलों में होने वाले जनसंपर्क के कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement