Worker shot dead in hapur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:09 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मजदूर की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 8:14 PM (IST)
मजदूर की गोली मारकर हत्या
हापुड़ में मजदूर की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है । हथियारों से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या की बारदात को अंजाम दिया और मजदुर की हत्या करके बड़े आराम से फरार हो गए । घर में घुसकर हत्या की सुचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों में हड़कम्प मंच गया और पुलिस के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । और पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके बाकी दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आपको बता दे की मामला हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना का है । अतुल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था बस यही बात बदमाशो को अच्छी नही लग रही थी । और देर रात जब अतुल अपने घर पर अकेला सोया हुआ था तो बदमाशो ने मौका पाकर मजदूर अतुल के गर्दन में गोली मार दी जिससे मजदुर अतुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी । मौत की सुचना मिलते ही परिवार के लोगो में कोहराम मंच गया । हत्या की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच में जुट गई। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर या है और बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। आपको बता दे की बताया ये भी जा रहा है कि मृतक अतुल की दो दिन पहले शराब को लेकर अपने दो दोस्तों से कहासुनी भी हुई थी जिसको लेकर इनका झगड़ा भी बढ़ गया था । और इसी झगड़े को लेकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है । और हथियार हत्या करके मौके से फरार हो गए । फिलहाल पुलिस भी इन सभी पहलुओं पर इस हत्या की जाँच कर रही है ।

[# ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement