Work on the rescue of Nadeem collapsed in Borewal in Hisar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:01 pm
Location
Advertisement

हिसार: बोरवेल में गिरे नदीम को बचाने का कार्य जारी,अभी तक बच्चा सुरक्षित

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 मार्च 2019 08:38 AM (IST)
हिसार: बोरवेल में गिरे नदीम को बचाने का कार्य जारी,अभी तक बच्चा सुरक्षित
हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद गांव में एक साल का एक नदीम 70 फुट संकरे बोरवेल में बुधवार को गिर गया था। उसे बचाने के लिए शुक्रवार को भी बचाव कार्य जारी है। लोगों ने बच्चे के बचने के लिए भगवान- अल्लाह से दुआ मांग रहे हैं। यह बचाव कार्य 41 घंटे से लगातार जारी है। अभी तक बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि बच्चे तक आक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। बच्चे पर निगाह रखने के लिए एक नाइट विजन कैमरा लगाया गया है जिससे पता चला कि बच्चा रात में सोया था। बचाव दल बोरवेल के समानांतर कुआं खोद रहे हैं जिससे बच्चे तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाया जा सके। एनडीआरएफ, सेना और जिला प्रशासन कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement