Women Respect: Demanding safety and justice, the BJP Mahila Morcha expressed its anger-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 8:54 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला सम्मान : सुरक्षा एवं न्याय की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बहरोड़ में कांग्रेस सांसद का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 2:43 PM (IST)
महिला सम्मान : सुरक्षा एवं न्याय की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बहरोड़ में कांग्रेस सांसद का पुतला दहन कर जताया आक्रोश
बहरोड़। महिला सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के मुद्दे को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा, कोटपुतली-बहरोड़ के तत्वावधान में बहरोड़ मुख्य बाजार में जिला स्तरीय विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शानू यादव के नेतृत्व में महिला सम्मान एवं छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकॉइजाम से जुड़े छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शानू यादव ने महिला सम्मान, सुरक्षा और न्याय के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा की छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिलना आवश्यक है तथा भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर सदैव सजग रहा है।
जब भी महिलाओं के सम्मान और न्याय से संबंधित विषय सामने आते हैं, महिला मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और न्याय की मांग करने के लिए प्रतिबद्ध रहता है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बहरोड़ मुख्य बाजार में विरोध-प्रदर्शन किया तथा पुतला दहन के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement