women murder after rape in kaushambi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:28 am
Location
Advertisement

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

khaskhabar.com : बुधवार, 18 जनवरी 2017 6:20 PM (IST)
दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला शव
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के इमामगंज बजहा गांव के पास जी.टी. रोड के किनारे अरहर के खेत में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिला है। पुलिस दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रही है। लापता महिला का शव मिलने की जानकारी दूसरे दिन जब परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।



आपको बता दें कि जिले कोखराज थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी झुरई की पत्नी संगीता देवी मंगलवार दोपहर को खेत में चारा काटने गई थी। शाम तक जब वो वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोज-बीन शुरू कर दी लेकिन कही पता नहीं चला। बुधवार सुबह जब मृतक महिला का पति खेत की तरफ गया तो एक अरहर के खेत में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक व सी.ओ. सहित थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[@ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे मुलायम!]

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement