Women empowerment is essential for building a strong society. Teachers Union organized the first women seminar.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 3:07 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सशक्त समाज निर्माण के लिए महिला सशक्तिकरण अनिवार्य, शिक्षक संघ की पहली महिला संगोष्ठी का आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 16 नवम्बर 2025 5:23 PM (IST)
सशक्त समाज निर्माण के लिए महिला सशक्तिकरण अनिवार्य, शिक्षक संघ की पहली महिला संगोष्ठी का आयोजन
लालसोट। शिक्षक संघ राष्ट्रीय महिला उपशाखा द्वारा आयोजित प्रथम महिला संगोष्ठी एवं खुला सत्र बालिका आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुआ। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता अंजना त्यागी ने रानी अब्बक्का चौटा के जीवन, साहस और नेतृत्व क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि रानी अब्बक्का केवल इतिहास की नायिका नहीं, बल्कि आज भी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी काबिलियत और दृढ़ शासन क्षमता के कारण ही भारतीय तटरक्षक बल ने वर्ष 2000 में अपने गश्ती पोत का नाम उनके सम्मान में रखा था। सीबीईओ शीला मीणा ने महिला सशक्तिकरण की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में आज भी बेटियों को वह स्थान नहीं मिला जिसकी वे हकदार हैं, जबकि बेटियां शिक्षा, खेल और प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजकीय सेवाओं में 30 से 40 प्रतिशत तक महिलाओं की भागीदारी उनके सशक्त होने का प्रतीक है। प्रधानाचार्या ऊषा शर्मा ने योग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से शिक्षक अपनी क्षमता, कार्यदक्षता और मानसिक संतुलन को सुदृढ़ कर सकते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन शायर राजपूत और प्रतिभा शर्मा द्वारा किया गया। संगोष्ठी में लालसोट उपशाखा की कुसुम सिंघल, शोभा गुप्ता, निर्मला शर्मा, निर्मला पारीक, सीमा सैनी सहित अनेक महिला शिक्षिकाए मौजूद थी।
उपशाखा महिला मंत्री निर्मल शर्मा ने भी विचार प्रकट किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement