Advertisement
दर्शन के बहाने बुला कर महिला से किया होटल में रेप, विवाहिता को ब्लैकमेल कर रुपए मांगे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा लगातार ब्लैकमेल किए जाने और पैसों की मांग से परेशान होकर महिला ने आखिरकार अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित होटल में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।
थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



