woman has committed suicide due to her father in law in basti -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:16 pm
Location
Advertisement

ससुर को मछली परोसने से नाराज महिला ने खुदकुशी की

khaskhabar.com : शनिवार, 02 दिसम्बर 2017 6:13 PM (IST)
ससुर को मछली परोसने से नाराज महिला ने खुदकुशी की
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के नगर बाजार थानांतर्गत एक गांव में पति के लिए बनाई गई मछली ससुर को परोसे जाने से नाराज महिला ने पति से झगड़ने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, नगर बाजार थानांतर्गत पोखरनी परशुराम अपनी पत्नी उर्मिला, बच्चों और अपने माता-पिता के साथ गांव में रहता है। परशुराम ने कहा कि शुक्रवार की रात उर्मिला (30) ने खाने में उसके लिए मछली बनाई थी, जो उसने सुबह अपने पिता पतिराम के लिए भी परोस दी। यही बात उर्मिला को अच्छी नहीं लगी।

बताते हैं कि इस बात को लेकर भड़की उर्मिला ने पति से झगड़ा किया। इसके बाद शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा बंद कर उर्मिला ने छत की कुंडी से फांसी लगाकर जान दे दी।

सूचना पर पहुंची नगर बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement