Woman dies after being hit by tractor loaded with iron rods-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 9:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोहे के सरिए से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अप्रैल 2024 9:55 PM (IST)
लोहे के सरिए से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
बांसवाड़ा। भारी वाहनों की आवाजाही की रोक के बावजूद शहर में दिनभर भारी वाहन सरपट दौड़ते नजर आते हैं। ऐसे ही एक भारी वाहन की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। परिजनों ने घायल को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो लोहे के सरिया उसे भरा ट्रैक्टर गुजरता दिखाई दिया। मामला बांसवाड़ा शहर के राजतालाब थाने क्षेत्र का है। शहर के पुराना बस स्टैंड के निकट खांदू कॉलोनी की पंकज यादव एवं उसकी पत्नी स्कूटी से अपने घर वापस स्कूटी पर आ रहे थे। पुराना बस स्टैंड के निकट विनोद मॉल के पास लोहे के सरिए भरकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से पंकज यादव की पत्नी रीना यादव घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत की जानकारी पर जिला अस्पताल में देर रात तक परिजनों की भीड़ लगी रही। वहीं, मृतक महिला का पति पुलिस कांस्टेबल होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद राजतालाब थाना पुलिस बांसवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल पहुंची और शव को जिला मोर्चरी में रखवाया गया। देर शाम को मृतक के परिजनों द्वारा मामले को लेकर राजतालाब थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement