Wolf killed after being hit by an unknown vehicle on Jodhpur Ring Road, environmentalists express concern-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 4:29 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

जोधपुर रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से भेड़िये की मौत, पर्यावरण प्रेमियों ने जताई चिंता

khaskhabar.com: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 6:32 PM (IST)
जोधपुर रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से भेड़िये की मौत, पर्यावरण प्रेमियों ने जताई चिंता
जोधपुर। जोधपुर रिंग रोड पर बुद्ध नगर से डांगियावास के बीच सूरज बासनी के पास रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में वन्य जीव भेड़िये की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भेड़िया अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। रात्रि लगभग 11 बजे पर्यावरण प्रेमी रामनिवास बुध नगर अपने घर लौट रहे थे, तभी सड़क किनारे मृत भेड़िये को देखकर उन्होंने वाहन रोका और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु ले जाया गया। रामनिवास बुध नगर ने बताया कि भेड़िया वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 में संरक्षित जीव है और पर्यावरणीय संतुलन में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि जाजीवाल, बावरला और बुध नगर क्षेत्र में भेड़ियों का प्राकृतिक आवास है।
उन्होंने वन विभाग से मांग की कि सर्दी के मौसम में, जब रात्रिकालीन आवाजाही बढ़ जाती है, ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों और रिंग रोड जैसे मार्गों पर वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही, संबंधित विभागों को वन्य जीव क्षेत्रों में सावधानी व चेतावनी वाले साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement