अंबाला। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में दो दिन तक लैब टैक्नीशियनों की ओर से हड़ताल करने और स्वास्थ्य महकमे की ओर से उन्हें सस्पेंड करने के मामले में खुद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बैकफुट पर आ गए हैं। हड़ताल करने वाले अनुबंधित लैब कर्मचारियों को निलंबित करने और रेगुलर एलटीकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश के बाद ये आदेश वापस ले लिए गए हैं। इसे लेकर कर्मचारियों के एक दल ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर हड़ताल के लिए माफी मांगी। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने निलंबन आदेश वापस ले लिया।