Winter in Rajasthan: Temperature drops below 14 degrees in Sikar, night chill intensifies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2025 12:44 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में सर्दी ने कराया अहसास : सीकर में पारा 14 डिग्री से नीचे, रात में बढ़ी ठिठुरन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 08:46 AM (IST)
राजस्थान में सर्दी ने कराया अहसास : सीकर में पारा 14 डिग्री से नीचे, रात में बढ़ी ठिठुरन
जयपुर | राजस्थान में अब ठंड ने धीरे-धीरे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। सीकर, अजमेर और आसपास के इलाकों में पारा औसत से करीब 5 डिग्री नीचे पहुंच गया है। गुरुवार रात सीकर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो अब तक का इस सीजन का सबसे कम तापमान है। शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूं, चूरू) में हल्की सर्द हवाओं ने सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में ऐसा ही मिज़ाज रहने की संभावना है। तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है, लेकिन रातें और ठंडी होती जाएंगी। राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में दिन में मौसम साफ़ और धूप खिली हुई है। दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास अब भी बना हुआ है।गुरुवार को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 36.9°C और जैसलमेर का 36.3°C रिकॉर्ड किया गया — ये दोनों राज्य के सबसे गर्म शहर रहे।वहीं, सीकर में रात सबसे ठंडी रही। पिलानी (15.7°C) और दौसा (15.6°C) में भी तापमान औसत से नीचे दर्ज हुआ।
जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर और आसपास के इलाकों में भी रात का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम हो गया है। सुबह की हवा में ठंडक महसूस की जा रही है और खुले इलाकों में ओस की परत दिखने लगी है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में आ रही ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। नवंबर के पहले हफ्ते से सर्दी का असर और गहराने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement