Wine Enthusiasts thief, clean hands on alcohol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:18 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब के शौकीन चोर, 5 लाख की शराब पर किया हाथ साफ

khaskhabar.com: शनिवार, 04 फ़रवरी 2017 11:52 AM (IST)
शराब के शौकीन चोर, 5 लाख की शराब पर किया हाथ साफ
उदयपुर। शहर में पिछले एक माह से शराब चोरों ने आतंक मचा रखा है। एक माह में शराब चोर चार जगह वारदात करते हुए महंगी शराब पर हाथ साफ कर चुके हैं। शुक्रवार रात भी साईफन इलाके में स्थित एक शराब की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ करते हुए पांच लाख रुपए कीमत की महंगी शराब चोरी कर ले गए। इस घटना की जानकारी शनिवार सुबह दुकान खोलने पर हुई। ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और चोरी का मामला दर्ज कर जांंच शुरू कर दी। दुकान में चोर छत के रास्ते सुराख कर घुसे थे। इसके बाद सिर्फ महंगी शराब के कार्टन चोरी कर फरार हो गए।

[@ ‘मयूरी’ में दिखे राजस्थानी संस्कृति के रंग, रैंप वॉक में बिखरे जलवे See Pics]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement