Wildlife conservation initiation in amethi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 1:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग देने वालों को सम्मानित करेगी सरकार

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 12:20 PM (IST)
वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग देने वालों को सम्मानित करेगी सरकार
अमेठी। वन्यजीव जैसे कछुआ, पक्षी, सांप आदि को पकड़ने व उनका शिकार करने वालों के खिलाफ डीएफओ ने कमर कस ली है। अगर कोई भी व्यक्ति वन्यजीवों का शिकार करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वन्य जीवों का शिकार करने वालों के खिलाफ सूचना देने वाले व्यक्ति को वन विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव ने अपील करते हुए कहा है कि वन्यजीव पर्यावरण को संतुलित करने में विशेष योगदान देते है। ऐसे में वन्यजीवों को संरक्षित करना सबका नैतिक कर्तव्य है। डीएफओ ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति कछुआ, सांप, पक्षी आदि का शिकार या तस्करी करता है। तो उसकी सूचना तत्काल क्षेत्रीय वनाधिकारी या फिर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को दें जिससे उनपर कार्रवाई की जा सके। डीएफओ ने कहा कि जो भी व्यक्ति वन्यजीवों की तस्करी को रोकने के लिए सूचना देगा उसको प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा।

[@ EXCLUSIVE: डिंपल यादव को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement