Why the central government does not want to listen to its opposition: Surendra Rajput-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 14, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्र सरकार अपना विरोध क्यों सुनना नहीं चाहती है : सुरेंद्र राजपूत

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 12:50 PM (IST)
केंद्र सरकार अपना विरोध क्यों सुनना नहीं चाहती है : सुरेंद्र राजपूत
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। कांग्रेस ने उनके इस दौरे को लेकर सवाल उठाए और इसे राजनीतिक दबाव बताया। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि सवाल यह उठता है कि इससे जनता को क्या मिलेगा? कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं, यह एक अच्छी बात है। लेकिन, सवाल यह उठता है कि बनारस को क्या मिलेगा?" उन्होंने कहा कि बनारस की जनता के मन में भी 'वोट चोरी' को लेकर सवाल हैं। जनता पूछ रही है कि जब लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान छह राउंड तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आगे थे, तो अचानक से ऐसा क्या हुआ कि लाइट गायब हो गई और डेटा भी गायब हो गया। सब गायब हो गया और उसके बाद नतीजे घोषित कर दिए गए।
उन्होंने आगे कहा, "अजय राय अगर सवाल पूछना चाहते हैं तो उन्हें नजरबंद कर दिया जाता है। मैं पूछता हूं कि सरकार अपना विरोध क्यों सुनना नहीं चाहती है। लोकतंत्र में विरोध सत्ता का एक आवश्यक अंग है। उसे सरकार क्यों नहीं जानना चाहती है। ये सारे सवाल पूछे जाएंगे।"
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "बुधवार को रायबरेली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जिस तरह विरोध किया गया, उसी तरह आज काशी में विरोध करने की योजना थी। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसका ऐलान किया था, लेकिन विरोध करने वालों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। हम तो खुद से कहते हैं कि भाजपा राहुल गांधी का विरोध करे, क्योंकि वे लोकतंत्र के लिए विरोध सहते हैं। मैं उन्हें यह भी बताना चाहता हूं कि अगर केंद्र सरकार का विरोध होना होगा तो इसे नहीं रोका जा सकता है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement