WhatsApp Group Takeover : Social Media Controversy in Nimbahera Reaches Police Station-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 13, 2025 11:50 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्हाट्सऐप ग्रुप पर कब्जा : निम्बाहेड़ा में सोशल मीडिया विवाद थाने तक पहुंचा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 1:42 PM (IST)
व्हाट्सऐप ग्रुप पर कब्जा : निम्बाहेड़ा में सोशल मीडिया विवाद थाने तक पहुंचा
चित्तौड़गढ़। सोशल मीडिया पर अनोखे विवाद का मामला गुरुवार को निम्बाहेड़ा में सामने आया। स्थानीय निवासी मुकेश दास ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका व्हाट्सऐप ग्रुप “कब्जा” कर लिया गया। मुकेश दास ने बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने आमजन और पत्रकारों को जोड़कर एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था। इसका उद्देश्य जनहित में सही और तथ्यपूर्ण खबरें साझा करना था। ग्रुप में कई पत्रकारों को एडमिन बनाया गया था ताकि संचालन पारदर्शी और व्यवस्थित रहे। हाल ही में मुकेश के अनुसार, प्रमोद बैरवा के आग्रह पर उन्हें एक अन्य ग्रुप में जोड़ा गया और एडमिन बनाया गया। इसके बाद प्रमोद बैरवा ने प्रकाश नामक पत्रकार को भी एडमिन बनाया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर अन्य पत्रकारों को ग्रुप से हटाने के साथ ही मुकेश दास को भी ग्रुप से बाहर कर दिया।
मुकेश ने कहा कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार हैं और कोई उन्हें रोक नहीं सकता।
मुकेश दास ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोग इस विवाद पर हैरान हैं और इसे क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पहला “ग्रुप कब्जा” मामला बता रहे हैं, जो पारंपरिक जमीन-जायदाद के विवादों से बिलकुल अलग है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement