What is going on in self-defense, what will the party handle: Mahila Morcha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:35 am
Location
Advertisement

जो खुद जमानत पर हो, वह पार्टी क्या संभालेगाः महिला मोर्चा

khaskhabar.com : शनिवार, 10 जून 2017 12:14 PM (IST)
जो खुद जमानत पर हो, वह पार्टी क्या संभालेगाः महिला मोर्चा
चंबा। आगामी होने वाले 2017 के विधानसभा चुनावों को लेकर चंबा में भाजपा महिला मोर्चा की एक अहम बैठक हुई। इसमें महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी के आने पर जिला की महिला मोर्चा ने जोरदार स्वागत किया। चंबा, चुराह, भटियात के विधायक, जिला भाजपा अध्यक्ष के साथ चंबा के पांचों मंड़लों के पदाधिकारियों के साथ सैंकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओँ ने भी उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा की प्रदेशा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने जम कर प्रदेश कांग्रेस सरकार को लताड़ा और कहा कि सरकार खुद बैसाखियों के सहारे चल रही है। जो खुद जमानत पर हो, वह भला अपनी पार्टी को क्या संभाल पाएगा।

मुख्यमंत्री के पापों का घड़ा भर चुका है और उन्हें जेल जाने से कोई भी नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री को यह तक भी पता नहीं चलेगा की इस जनता ने कब उनकी सियासती कुर्सी खिंच ली। उन्होंने आगामी चुनाओ में एक बूथ पांच महिला के होने की बात भी कही। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस सरकार रूपी पेड़ इस आंधी में गिरने वाला है जिसमे महिलाओं का रोल सबसे महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने एक बूथ पांच महिलाओं की भागीदारी हो इस पर भी बल दिया वंही कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते महिला मोर्चा की सभी महिलाओं को एकजुटता के साथ केंद्र सरकार की नीतियों घर-घर तक पहुंचना है, तभी भाजपा प्रदेश में अपने लक्ष्य 60 के आंकड़े को निश्चित ही पार करेगी। जोश में भरी महिलाओं के स्वागत को लेकर महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने महिलाओं को शक्ति का रूप बताया। केंद्र की मोदी सरकार की सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचना है। भारी उत्साह से भरी महिलाओं जोकि घर-घर जाकर काम कर रही है, उन्हें इसका भरपूर फायदा मिल रहा है और अबकी बार हिमाचल इतिहास बदलने में महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी। हमारा पचास हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
जोश में भरी महिला मोर्चा की प्रदेशा अध्यक्ष चंबा में पहुंची भरी संख्या महिलाओं को देख अति हैरान थी। उनका कहना था कि इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता महिलाओं पर दाव जरूर खेलना चाहेंगे। इस मौके पर चुराह विधानसभा के विधायक हंसराज ने जंहा महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी के आने का स्वागत किया। उन्होंने महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी का धन्यवाद करते हुए बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने जिला की सभी महिलाओं को एक ही सूत्र में बांधने का प्रयास किया उन्होंने 2017 के चुनाओ में महिलाओं की भागेदारी को बहुत ही अहम बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement