Advertisement
हरियाणा में मौसम का यू-टर्न : 11 जिलों में बारिश का 'येलो अलर्ट', ओलावृष्टि से 6 डिग्री तक गिरा पारा

मौसम में आए इस अचानक बदलाव को देखते हुए कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खिचड़ ने किसानों के लिए जरूरी हिदायत जारी की है:
कटाई और मड़ाई: गेहूं और जौ की कटाई कर चुके किसान अनाज और भूसे को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रखें।
कपास की बिजाई: कपास की बिजाई करने वाले किसान अगले 3-4 दिनों तक रुक जाएं।
सिंचाई और छिड़काव: सब्जियों में अभी सिंचाई न करें और 7 मई के बाद मौसम साफ होने पर ही खाद या कीटनाशकों का छिड़काव करें।
मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 10 मई के बीच मौसम शुष्क रहेगा और सूरज के तेवर फिर से कड़े होंगे, जिससे तापमान में 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 10 मई की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हिसार
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


