Advertisement
चुनाव आयोग स्वतंत्र है और निष्पक्ष चुनाव कराना उसका संवैधानिक दायित्व है : अर्जुनराम मेघवाल

वहीं, निकाय चुनावों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर और उदयपुर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। सीएम भजनलाल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "अजमेर में आयोजित रोड शो में उमड़ी अपार भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी की विकासोन्मुखी नीतियों के साथ है। सड़क से लेकर छतों तक, हर ओर मातृशक्ति, कर्मठ युवाओं और बुजुर्गों का जो उत्साह देखने को मिला, वह 'सुशासन और निरंतर प्रगति' के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा देता है। वीर-वीरांगनाओं की इस पावन भूमि ने तय कर लिया है कि बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी व्यवस्था के लिए कमल ही पहली पसंद है। अजमेर की देवतुल्य जनता-जनार्दन का इस अभूतपूर्व प्रेम, अपनत्व और समर्थन के लिए अंतःकरण से कोटि-कोटि आभार! आपका यह स्नेह ही राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
मुख्यमंत्री ने अपने एक अन्य पोस्ट में कहा, "उदयपुर में रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि उदयपुर की जनता विकास और सुशासन के साथ आगे बढ़ने के संकल्प पर अडिग है।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


