Advertisement
इनामी बदमाश बरकत खां गिरफ्तार : गुड़ामालानी पुलिस की 'एरिया डोमिनेशन' मुहिम को बड़ी सफलता

7 जनवरी को देवनगर निवासी सुजा खां के साथ गंभीर मारपीट की गई थी। घटना के बाद से ही बरकत खां फरार चल रहा था, जिसके चलते उसे जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कर उसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
थानाधिकारी गुड़ामालानी देवी चंद ढाका के नेतृत्व में टीम ने फरार इनामी अपराधी बरकत खां पर लगातार निगरानी रखी। आसूचना और तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए गहनता से जानकारी जुटाई गई। आज गुरुवार को "एरिया डोमिनेशन" अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुलजिम बरकत खां को सरहद भेडाणा से सफलतापूर्वक दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बाड़मेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


