Walkathon Rally 2025 organized on World Physiotherapy Day in Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 13, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर वॉकथॉन रैली 2025 का आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 07 सितम्बर 2025 6:52 PM (IST)
उदयपुर में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर वॉकथॉन रैली 2025 का आयोजन
उदयपुर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के पूर्व दिवस पर रविवार को शहर के विभिन्न फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों की ओर से रिमझिम बारिश के बीच फतेहसागर की पाल पर वॉकथॉन रैली का आयोजन किया गया। रेली का शुभारंभ राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. पल्लव भटनागर, डॉ. जफर, डॉ. टीना, डॉ. युनुस और डॉ. दीपक ने हरी झंडी दिखा कर किया। निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि रेली मोतीमंगरी से प्रारंभ होकर फतेहसागर की पाल पर समापन हुई। आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि 21वीं सदी में फिजियोथेरेपी एक ऐसी विद्या है, जिसके माध्यम से बिना किसी साइड इफेक्ट के गिरते हुए स्वास्थ्य को ठीक किया जा सकता है। नियमित अभ्यास के द्वारा कई रोगों से बचा भी जा सकता है।
प्रो. सारंगदेवोत ने इस वर्ष की विश्व फिजियोथेरेपी फेडरेशन की थीम ‘हेल्दी एजिंग’ का उल्लेख करते हुए कहा कि 60 वर्ष की उम्र के बाद बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान करना विशेष रूप से आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल में चोटिल व्यक्ति को बिना किसी दवा के फिजियोथेरेपिस्ट ही दौड़ा सकता है।
इस वॉकथॉन रैली में राजस्थान विद्यापीठ, गीतांजली, पैसिफिक और सनराइज महाविद्यालयों के विद्यार्थी और डॉक्टरों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement