waking imagination of-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 4:49 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छता अभियान की अलख जगा रहा है

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 7:51 PM (IST)
स्वच्छता अभियान की अलख जगा रहा है
उदयपुर। स्वच्छ भारत की मुहिम को साकार करने में देश की युवा पीढ़ी भी पीछे नहीं है। स्वच्छ भारत का सपना साकार करने के लिए मेवाड़ के एक युवा की लोक जागरण यात्रा अपने आप में अनूठी पहल की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से संचालित स्वच्छ भारत अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया है राजस्थान के उदयपुर जिले की ऋषभदेव तहसील के कैलाश पंचाल ने। कैलाश देश में 2 अक्टूबर 2014 से प्रारंभ हुए इस अभियान की अलख जगाने के लिए राजस्थान के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर रहे हैं। उनका उद्देश्य प्रधानमंत्री के इस कार्य को अंजाम देना है। उनका मानना है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के कर्णधार हैं और युवाओं की जिम्मेदारी है कि इस अभियान को सफल बनाकर देश में एक अनोखी मिसाल कायम की जाए।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement