Voting is more than 25%, age is not a hindrance in enthusiasm, 95 year old Kamla Devi voted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 11:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदान 25 % से ज्यादा, उत्साह में उम्र बाधा नहीं, 95 वर्षीय कमला देवी ने किया मतदान

khaskhabar.com: शनिवार, 25 नवम्बर 2023 2:57 PM (IST)
मतदान 25 % से ज्यादा, उत्साह में उम्र बाधा नहीं, 95 वर्षीय कमला देवी ने किया मतदान
- प्रदीप द्विवेदी - बांसवाड़ा। मतदान के उत्साह में उम्र बाधा नहीं, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित लक्ष्मी नारायण द्विवेदी की पत्नी 95 वर्षीय श्रीमती कमला देवी ने बांसवाड़ा में मतदान किया. श्रीमती कमला देवी के पुत्र निरंजन द्विवेदी, पौत्र हार्दिक द्विवेदी सहित मतदान कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं के सहयोग से उन्होंने मतदान किया। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में दोपहर 12 बजे तक 25 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है. सबसे ज्यादा मतदान धौलपुर में तो सबसे कम उदयपुर में मतदान हुआ है. राजस्थान के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र शेरगांव में भी पहली बार मतदान हो रहा है, जहां पहली बार अपने गांव में सौ से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया है।
राजस्थान में सुबह 11 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 24.74 रहा....अलवर- 26.15%, उदयपुर- 21.07%, करौली- 24.61% कोटा- 26.97%, गंगानगर- 28.22%, चित्तौड़गढ़- 24.87% चुरू- 25.09%, जयपुर- 25.19%, जालौर- 23.24% जैसलमेर- 25.24%, जोधपुर- 22.58%, झालावाड़- 28.48% झुझुंनू- 24.57%, टोंक- 25.16%, डूंगरपुर- 22.82% दौसा- 22.73%, धौलपुर- 30.25%, नागौर- 23.63% पाली- 22.66%, प्रतापगढ़- 22.40%, बांसवाड़ा- 26.37% बाड़मेर- 22.11%, बारां- 28.91%, बीकानेर- 24.52% बूंदी- 25.42%, भरतपुर- 27%, भीलवाड़ा- 23.85% राजसमंद- 21.98%, सवाईमाधोपुर- 24.32%, सिरोही- 24.19% सीकर- 25.02%, हनुमानगढ़- 29.16% मतदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement