Voter Awareness Rally and Rangoli Event Organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता जागरूकता रैली एवं रंगोली का आयोजन

khaskhabar.com: शनिवार, 05 सितम्बर 2026 4:12 PM (IST)
मतदाता जागरूकता रैली एवं रंगोली का आयोजन
श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सादुलशहर में मतदाता जागरूकता रैली एवं रंगोली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन, दबाव अथवा भेदभाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, रंगोली के माध्यम से भी ‘मतदान अवश्य करें’, ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ जैसे संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने आगामी नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement