Voluntary Blood Donation Jan Chetna Cycle Yatra reached Chandigarh from Sonipat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:43 pm
Location
Advertisement

स्वैच्छिक रक्तदान जन चेतना साइकिल यात्रा सोनीपत से चंडीगढ़ पहुंची

khaskhabar.com : शुक्रवार, 03 मार्च 2023 7:24 PM (IST)
स्वैच्छिक रक्तदान जन चेतना साइकिल यात्रा सोनीपत से चंडीगढ़ पहुंची
सोनीपत। रक्तदान महादान का संदेश देने के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ और मां भारती रक्तवाहिनी संस्था सोनीपत द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान जन चेतना साइकिल यात्रा शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंची। इस यात्रा का शुभारम्भ 2 मार्च को सुबह 8.00 बजे जिला रेडक्रॉस शाखा सोनीपत से हुआ था। यह यात्रा जीटी रोड होते हुए पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र से अंबाला और 3 मार्च को चंडीगढ़ पहुंची। भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा के महासचिव डॉ मुकेश अग्रवाल ने सभी स्वयंसेवकों का स्वागत किया और माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किए।
महासचिव ने कहाकि इस प्रकार की जन चेतना यात्रा समाज के लिए मिसाल हैं। इस चेतना यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के बारे मे जन-जन को प्रेरित करना है ताकि रक्त के अभाव में किसी के जीवन पर कष्ट न आए। हरियाणा राज्य रेडक्रॉस का रक्तदान के क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। वर्ष 2021-22 में रेडक्रॉस की जिला शाखाओं के माध्यम से 3968 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें 261631 ब्लड यूनिट एकत्र किया गया।
महासचिव ने जन चेतना यात्रा के माँ भारती रक्तवाहिनी संस्था के सभी 8 स्वयंसेवकों प्रेम गौतम, प्रदीप अत्रि, विनय वशिष्ठ, देवेन्द्र गौतम, विपिन कुमार गौड़, वरूण, रोहन गुप्ता, संजय सिरोही को उनके इस स्वार्थ एवं जनकल्याण के उद्देश्य से किए कार्य की सफलता के लिए बधाई दी। आगे भी इस प्रकार के आयोजन में हरियाणा रेडक्रॉस का पूर्ण सहयोग रहेगा।
इस अवसर पर अनिल कुमार जोशी, संयुक्त सचिव, रामाशीष मंडल, कार्यक्रम अधिकारी, रोहित शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी, दीपक नासा, अधिक्षक, विजय कुमार, प्रचार अधिकारी, सर्वजीत सिंह, रिलीफ अधिकारी, मीनाक्षी खन्ना, लेखा अधिकारी, विनीत गाबा, फील्ड अधिकारी, सुमन बाला, सहायक स्टोर अधिकारी, अनुपम, उप-अधीक्षक गरिमा तलवार, सहायक लेखा अधिकारी, नरेश कुमार, उप-अधीक्षक राजकुमार परेवा, नरेन्द्र शर्मा, लिपिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement