Advertisement
विश्व हिन्दू परिषद का धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम सम्पन्न
रायबरेली लालगंज विश्व हिन्दू परिषद लालगंज इकाई के तत्वावधान में धर्म रक्षा निधि का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।धर्म रक्षा निधि के पावन अवसर पर लालगंज के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण साहू,विभाग मंत्री अजय बाबू पाण्डेय एवं प्रान्तीय मंत्री राम गोपाल त्रिपाठी के द्वारा क्षेत्रीय धर्म जागरण प्रमुख अभय जी को एक लाख 21 हजार की सहयोग राशि धर्म रक्षा निधि के रूप मे सौंपी गयी।विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा मंचासीन धर्म जागरण प्रमुख अभय जी,विहिप प्रान्ती कार्यालय प्रमुख संतोष जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी राघव दास जी महराज को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे विहिप के प्रान्तीय मंत्री राम गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि आरएसएस का आनुसांगिक संगठन होने के नाते विश्व हिन्दू परिषद हिन्दू समाज को संगठित कर उसे राष्ट्र भक्ति की प्रेरणामयी सोच व दिशा देने का अनवरत कार्य कर रहा है। विहिप के प्रान्तीय मंत्री की अगुवाई मे राम भक्तों ने राम मन्दिर बनाने का संकल्प भी लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
रायबरेली
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement