Advertisement
जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक की मौत, ट्रैक्टर से कुचलकर चार घायल

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। मृतक मुखराम के शव का सीकरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं, घटना में घायल चार लोगों को भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने फायरिंग और मारपीट की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक मुखराम की जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले करीब एक साल से विवाद चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


