Advertisement
कंगना रनौत के सख्त तेवरों पर विक्रमादित्य सिंह का तंज, बोले- ‘आवाज ऊंची करने से आदेश सख्त नहीं बनते’

विक्रमादित्य सिंह का यह पोस्ट मंडी में हुई दिशा कमेटी की बैठक के बाद सामने आया है। बैठक में सांसद कंगना रनोट विकास कार्यों और सांसद निधि से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगती नजर आई थीं। उन्होंने योजनाओं में देरी और कामकाज के तरीके पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
बैठक के दौरान कंगना के अधिकारियों के साथ सख्त रवैये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ लोगों ने इसे सांसद के तौर पर उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा बताया, वहीं कुछ लोगों ने अधिकारियों से बातचीत के तरीके पर सवाल उठाए।
कंगना के अंदाज पर विक्रमादित्य का इशारों में वार
इसी बीच विक्रमादित्य सिंह के पोस्ट को कंगना के हालिया तेवरों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पोस्ट में कंगना का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया है, लेकिन इसके सामने आने का समय इसे राजनीतिक तौर पर चर्चा में ले आया है।
पोस्ट के जरिए विक्रमादित्य सिंह ने यह संदेश देने की कोशिश की कि प्रशासन में प्रभाव दिखाने के लिए ऊंची आवाज में बात करना जरूरी नहीं है। उनके मुताबिक कानून की समझ, कलम की ताकत और ठोस फैसलों के जरिए भी सख्ती दिखाई जा सकती है।
मंडी की सियासत में फिर आमने-सामने दोनों नेता
कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पहले भी चर्चा में रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। चुनाव के बाद भी दोनों नेता अलग-अलग मौकों पर एक-दूसरे पर राजनीतिक टिप्पणियां करते रहे हैं।
ऐसे में दिशा समिति की बैठक के बाद विक्रमादित्य सिंह का यह पोस्ट सामने आना मंडी की सियासत में नई बयानबाजी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


