Advertisement
जनता के प्यार से जारी रहेगी विकास यात्रा - मुख्यमंत्री

सीएम राजे ने कहा कि हमने क्षेत्र में 40 हजार कुएं गहरे कराए हैं और 25 हजार कुएं गहरे करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। एक हजार मां बाड़ी केन्द्रों में से आठ सौ केन्द्र बन चुके हैं जिनमें भर्ती की जा रही है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे अपने पैरों पर खड़े हों। इसके लिए 74 छात्रावासों का निर्माण किया गया है जिनमें ज्यादातर बेटियों के लिए हैं। राजे ने कहा कि हमने गरीब पात्र किसानों का 50 हजार तक का फसली ऋण माफ कर दिया है और आवश्यकता होने पर वह और भी ऋण ले सकता है।
बेटियों को मिला सम्मानपूर्वक जीवन का अधिकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटी के लिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने की व्यवस्था की है। इसके लिए षिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह एवं पेंशन के जरिए आर्थिक सम्बल की विभिन्न योजनाएं चलाई हैं।
मुख्यमंत्री सम्बोधन समाप्त कर बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के मध्य पहुुंचीं एवं महिलाओं, युवतियों, नौजवानों से संवाद किया। उन्होंने फसली ऋण माफी योजना की पात्र तीन महिला कृषकों को ऋण माफी प्रमाण पत्र, पांच महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्षन, प्रधानमंत्री आवास योजना में 5 महिलाओं को, पालनहार योजना में 5 लाभार्थियों को एवं शुभषक्ति योजना मे छह लाभार्थियों को परिलाभ पत्र प्रदान किए। उन्होंने 27 राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवाॅल्विंग फण्ड एवं ऋण के 71 लाख, 40 हजार रु के चैक प्रदान किए एवं इस अवसर पर लगाई गई विकास प्रदर्षनी का अवलोकन किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



