Advertisement
विकसित भारत संकल्प यात्रा : फींच और इंद्रोका सहित 14 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित

जिला नोडल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरज कुमार सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति शेरगढ की ग्राम पंचायत मीरपुरा व साई, भोपालगढ़ की मंगेरिया व धंधोरा, बालेसर की उटम्बर व जियाबेरी, केरू की इंद्रोका व मणाई, बिलाड़ा की बिंजवाडीया व बरना, धवा की हमीर नगर व फींच और ओसियां की थोब व भाखरों की ढाणी ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित हुए।
जन–जन तक पहुंच रही केन्द्र सरकार की योजनाएं
जिले की ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित हुए शिविरों में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना, पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, राजीविका, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नमो ड्रोन, लखपति दीदी योजना एवं पीएम पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। वहीं महिला लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता विजेताओं को प्रमाण पत्र सहित आयोजित शिविरों में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अभिनन्दन पत्र प्रदान किये गये।
प्रचार रथों का ग्राम पंचायतों में हुआ स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में आमजन व स्वागत समिति द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथ का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, इस अवसर पर आमजन ने विकसित भारत बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। शिविर में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण,कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर ग्रामीण
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


