Vikas Bharat Sankalp Yatra: Camps organized in 14 gram panchayats including Dangiyawas and Umaid Nagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 10:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा : डांगियावास और उम्मेद नगर सहित 14 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जनवरी 2024 9:45 PM (IST)
विकसित भारत संकल्प यात्रा : डांगियावास और उम्मेद नगर सहित 14 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर
-पात्र वंचित को मिल रहा योजनाओं का लाभ जोधपुर ग्रामीण। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंच रही हैं। आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में एलईडी वैन एवं शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को यहां आयोजित हुए शिविर
जिला नोडल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरज कुमार सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत धनारी खुर्द व सोयला,धवा की सुबदंड व उत्तेसर, मंडोर की डांगियावास व उचियारड़ा, सेखाला की डेरा व लवारन, तिंवरी की उम्मेदनगर व जुड़, चामू की लोडता अचलावता व रामसर और पीपाड़ शहर की रियान व सिंधीपुरा में शिविर आयोजित हुए।
भारत को विकसित बनाने का लिया संकल्प
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में आमजन व स्वागत समिति द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथ का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, इस अवसर पर आमजन ने विकसित भारत बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। योजनाओं से संबंधी प्रचार सामग्री, ब्रोशर, पैम्पलेट वितरित कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
फ्लैगशिप योजनाओं का मिल रहा लाभ
जिले की ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित हुए शिविरों में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, राजीविका, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नमो ड्रोन दीदी योजना एवं पीएम पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। वहीं महिला लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।

विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

शिविर के दौरान क्विज प्रतियोगिता विजेताओं को प्रमाण पत्र सहित आयोजित शिविरों में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अभिनन्दन पत्र प्रदान किये गये। इस दौरान किसानों को ड्रोन के माध्यम से खेतों में नैनो यूरिया के छिड़काव के डेमो भी दिए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement