Advertisement
उपराष्ट्रपति की पत्नी ने गोवर्धन पहुंच ई-रिक्शा से लगाई परिक्रमा, जतीपुरा में आलू दही की जलेबी का चखा स्वाद

गोवर्धन। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की पत्नी सुदेश धनकड़ धार्मिक यात्रा के तहत सोमवार तड़के गोवर्धन पहुंची। यह स्थानीय रिसॉर्ट में कुछ समय विश्राम उपरांत प्रशासनिक अमले के साथ ई रिक्शा से गिरिराज परिक्रमा शुरू की। सबसे पहले जतीपुरा के गिरिराज मुखारविंद मंदिर पहुँचकर गिरिराज जी का दुग्ध अभिषेक कर मनौती मांगी। मंदिर पर सेवायतों ने मंत्रोच्चारों से अभिषेक करवा कर प्रसादी उपन्ना भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद जतीपुरा की सुप्रसिद्ध आलू दही की जलेबी का स्वाद लिया। यहाँ से ई-रिक्शा में बैठकर परिक्रमा के दौरान राधाकुंड में राधा कृष्ण संगम कुंड पर गिर्राज जी के दर्शन कर मनौती मांगी। ऐतिहासिक स्मारक कुसुम सरोवर का भी अवलोकन किया।
उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनगर ने ई-रिक्शा से सप्तकोसी परिक्रमा के दौरान गोवर्धन गिरिराज तलहटी के प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रशासनिक अमला रहा मौजूद रहा. वही उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
सुदेश धनगर को जतीपुरा, गोवर्धन और राधाकुण्ड के सेवायतों ने ब्रज की महिमा का संक्षिप्त वर्णन सुनाया। परिक्रमा के दौरान वो पूरी तरह आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आईं। उनकी सुरक्षा में एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल, एस डी एम छाता स्वेता सिंह, तहसीलदार अजीत कुमार, सीओ राम मोहन शर्मा, गोवर्धन निरीक्षक नितिन कसाना, आदि मुस्तैद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
मथुरा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features