Vehicle rally on the eve of the grand Hindu conference-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 3:58 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विराट हिंदू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर वाहन रैली

khaskhabar.com: सोमवार, 26 जनवरी 2026 07:25 AM (IST)
विराट हिंदू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर वाहन रैली
बांसवाड़ा। विराट हिंदू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर परिणय वाटिका से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्ग से होती हुई वाहन रैली अनिकेत गार्डन तक निकाली गई। इस कार्यक्रम के संयोजक दीपक जोशी ने बताया कि भगत सिंह बस्ती में आने वाले क्षेत्र- गौरक्षा कॉलोनी, बंजारा बस्ती, गोकुल विहार, भगत सिंह कॉलोनी, वाडिया कॉलोनी, श्रीजी परिसर, अंबिका कॉलोनी, शारदा कॉलोनी का विराट हिंदू सम्मेलन 26 जनवरी को अनिकेत गार्डन में होने जा रहा है। विराट हिंदू सम्मेलन में परिणय वाटिका से विशाल शोभा यात्रा संत सानिध्य में दोपहर तीन बजे प्रारंभ होकर बस्ती में घूमते हुए अनिकेत गार्डन में शाम छह बजे पहुंचेगी। धर्मसभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक हनुमान चालीसा, भारत माता की आरती एवं संत प्रवचन के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement