>
khaskhabar.com: रविवार, 16 नवम्बर 2025 4:00 PM (IST)
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सीमा सुरक्षा बल के पूर्व कमांडेंट व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अलका सिंह गुर्जर के पिता हरभान सिंह पटेल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने जयपुर स्थित उनके निवास पर पहुँच कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।स्व.पटेल के दामाद और पूर्व मंत्री नाथू सिंह गुर्जर व उनके साले पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह गुर्जर भी वहाँ मौजूद थे।
इस अवसर पर श्रीमती राजे ने कहा कि स्व.पटेल ने अपने सेवाकाल में सीमा पर कई दुश्मनों को मार गिराने का काम कर साहस का परिचय दिया।उन्हें अपनी वीरता के लिए भारतीय सेना ने कई बार सम्मानित भी किया।
स्व.पटेल ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धों में भाग लेकर दुश्मनों को अपनी बहादुरी से सबक सिखाया।वे अपने अदम्य साहस और शौर्य की मिसाल थे,जिन्होंने अपनी सेवा निवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिकों की मदद के लिए बहुत काम किया।वे अंतिम समय तक सैनिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
Advertisement
वसुन्धरा राजे ने भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री, अल्का गुर्जर के पिता को श्रद्धांजलि दी

स्व.पटेल ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धों में भाग लेकर दुश्मनों को अपनी बहादुरी से सबक सिखाया।वे अपने अदम्य साहस और शौर्य की मिसाल थे,जिन्होंने अपनी सेवा निवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिकों की मदद के लिए बहुत काम किया।वे अंतिम समय तक सैनिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




